भिवंडी पुलिस विभाग द्वारा हैप्पी संडे स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन डांस देख दंग रह गए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी...

भिवंडी।। छोटे - बड़े के लिए मनोरंजन, लोगों के लिए सड़क,बेहतर स्वास्थ्य के लिए, तनावरहित वातावरण के लिए ठाणे शहर पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने आगे आकर संडे स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए पहल की है। इसी पहल के अंर्तगत भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के मार्गदर्शन में रविवार सुबह 7 से 9 बजे के दरमियान आदर्श पार्क स्थित नाना नानी पार्क में संडे स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सहित स्कूल के छात्र व छात्राऐ, सेवाभावी संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सवा सात बजे से शुरू कार्यक्रम में चित्रकला, सड़क पर पेंटिंग, स्केटिंग नृत्य, गीत - संगीत, कराटे, योगा, साइकलिंग करने वाले विद्यार्थी ने अपना अपना गौरव दिखाया। वही पर पुलिस कर्मचारियों ने गीत संगीत के धुन पर जमकर डांस कर व्यायाम किया। इसके साथ ही बिग बाॅस दादूस संतोष चौधरी के मराठी गाने के ताल पर पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले, सुनिल वडके, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत, गणपत पिंगले, मदन बल्लाल,चेतन काकडे सहित भारी संख्या पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने इस नृत्य में शामिल हुए है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट