स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर पुलिस द्वारा आयोजित सद्भावना दौड़ में हजारों की संख्या में भिवंडीकरों ने लिया हिस्सा

भिवंडी।। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 भिवंडी द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया था। गौरतलब हो कि स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वं.परशुराम टावरे स्टेडियम से धामणकर नाका, कल्याण नाका होते हुए वंजारपट्टी नाका से पुनः स्वं परशुराम टावरे स्टेडियम तक कुल साढ़े सात किलोमीटर के इस सद्भावना दौड़ में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, जेष्ठ नागरिक, युवक व युवतियों ने भारी संख्या में भाग लिया।  जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर व ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह आदि अधिकारियों ने झंडा दिखा कर इस स्पर्धा की शुरूआत की। इस अवसर पर विधायक महेश चौगुले भिवंडी पालिका आयुक्त विजय कुमार म्हसाल, भिवंडी प्रांत अधिकारी बाला साहेब वाकचौरे, तहसीलदार अधीक पाटिल, पालिका उपायुक्त दीपक झिजांड सहित अधिकारी मौजूद थे। पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने आऐ सभी सभी मेहमानों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वही पर स्पर्धा के प्रथम विजेता दो लोगों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया‌। स्वराज्य महोत्सव में महाराष्ट्र में प्रथम कार्यक्रम आयोजित करने का सम्मान भिवंडी पुलिस को मिला है। सेवाभावी संस्था, नागरिक, स्कूल व काॅलेज विद्यार्थियों के सहयोग के लिए पुलिस उपायुक्त चव्हाण ने आभार व्यक्त किया। इस सद्भावना दौड़ के कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त सुनील वडके, प्रशांत ढोले, सभी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों, धर्मार्थ संगठनों के पदाधिकारी, स्वयंसेवकों ने कड़ी मेहनत की। देश से प्रेम करने वाले लोगों ने कार्यक्रम के दरमियान जय जयकार की घोषणा की रहे थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट