भिवंडी महानगर पालिका मुख्यालय में पालिका प्रशासक व आयुक्त द्वारा ध्वजा रोहण कार्यक्रम संपन्न

भिवंडी।। भिवंडी ‌निजामपुरा शहर महानगर पालिका मुख्यालय प्रांगण में आज सुबह सवा आठ बजे पालिका प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के हस्ते ध्वजा रोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की बधाई दी। इसके साथ साथ शासन नियमानुसार तंबाकू मुक्ति की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के समय 75 स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सैनिकों के वेशभूषा में होने के कारण पूरा वातावरण देश भक्ति मय हो गया था। झंडा वंदन के बाद पालिका मुख्यालय में स्थित पूर्ण आकृति वाले डाॅ.बाबा साहेब आंबेडकर व पुराने ंमहानगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया गया। शहीद चौक, शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किये गये । इसके साथ साथ मंडाई स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा सहित और वाचनालय स्थित डाॅ.बाबा साहेब के प्रतिमा पर भी पुष्पहार आयुक्त ने अर्पित किया। इस अवसर पर पालिका उपायुक्त दीपक झिंजाड, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, सहाय्यक आयुक्त अनुराधा बाबर, प्रीती गाडे, प्रणाली घोंगे, मुख्य लेखा परीक्षक श्रीकांत अनारसे, मुख्य लेखा अधिकारी किरण तायडे और पूर्व नगरसेवक विलास पाटिल, प्रशांत लाड, इम्रान खान, संजय म्हात्रे , विकास निकम, मलिक मोमीन अन्य पूर्व नगरसेवक ,लोक प्रतिनिधी, सामाजिक संस्था के पदाधिकारी ,शिक्षक, विद्यार्थी वर्ग बड़े संख्या में मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट