
समाजवादी पार्टी के कार्यालय के नीचे से साइकिल चोरी, असलम फैजाबादी ने विधायक रईस शेख से की लिखित शिकायत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 06, 2022
- 465 views
भिवंडी।। विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यालय सचिव रहे असलम फैजाबादी अपने गांव उत्तर प्रदेश फैजाबाद चले जाने से पूर्व अपनी साइकिल सपा कार्यालय के नीचे रखकर, सपा कार्यालय के जिम्मेदारों को इसकी सूचना देकर गांव चले गए। लगभग एक साल बाद गांव से वापस आने पर असलम फैजाबादी जब साइकिल की खोजबीन की तो पता चला साइकिल जहां रखी थी। वहां से चोरी हो गयी। असलम फैजाबादी ने इसकी लिखित शिकायत विधायक रईस शेख से की है। असलम फैजाबादी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कार्यालय से मुबंई और महाराष्ट्र के सपा कार्यकर्ता के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साइकिल भेजी थी।उसी साइकिल में से एक साइकिल तत्कालीन भिवंडी सपा अध्यक्ष अब्दुल सलाम नोमानी ने उन्हे दी थी। इसी साइकिल से असलम फैजाबादी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो को सपा की बैठक अथवा सपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सूचना देने के लिए गली गली, मोहल्ले मोहल्ले जाया करते थे। वही पर पिछले विधानसभा चुनाव में इसी साइकिल से असलम ने चुनाव लड़ रहे रईस शेख का प्रचार प्रसार भी किया था। साइकिल न मिलने से हताश सपा के पूर्व कार्यालय सचिव असलम ने इसकी लिखित शिकायत विधायक रईस शेख की है। किन्तु लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद विधायक द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार से असलम शेख को ना तो कोई मदद पहुँचाई गयी और ना ही उन्हें साइकिल प्रदान की गयी।
रिपोर्टर