मार्केट विभाग द्वारा जारी नोटिस का प्रतिबंधित मांगूर मछली विक्रेता कर रहे है उल्लंघन। शहर में खुलेआम प्रतिबंधित मांगूर मछली की बिक्री

भिवंडी।।सरकार ने दो वर्ष पूर्व मागूर मछली की बिक्री व पालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही प्रतिबंध तोड़ने वाले किसान व विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए एक समिति का गठन किया था। इस समिति में मत्स्य विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस व पालिका अधिकारियों का समावेश है। गत वर्ष मत्स्य विभाग ठाणे - पालघर के विभागीय अधिकारियों द्वारा भिवंडी तालुका के पडघा, अंबाडी आदि क्षेत्रों में किसानों के तालाबों पर कार्रवाई कर प्रतिबंधित मांगूर मछली को तालब  में नष्ट्र कर दिया था। इसके साथ ही भिवंडी में थोक मछली बिक्रेता कादरी मछली के मालिक जावेद की गोदाम पर छापामार कर 800 किलों मछली जब्त किया। अभी कुछ माह पूर्व पालिका के मार्केट विभाग द्वारा तीन बत्ती परिसर में प्रतिबंधित मागूर मछली की बिक्री करने वाले एक दुकान पर छापेमारी में लगभग 200 किलों मछली जब्त की गई थी। इसके बाद मार्केट विभाग के अधिकारी ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा प्रतिबंधित मांगूर मछली होलसेल विक्रेताओं को नोटिस जारी कर अल्टीमेटम दिया था कि पालिका द्वारा जारी नियम कानून का पालन नहीं करने पर दंडात्मक व कठोर कार्रवाई होगी। जिसके कारण शहर में एक सप्ताह तक प्रतिबंधित मांगूर मछली की बिक्री बंद थी। किन्तु कुछ दिन बाद पिछले दिनो के भांति पुनः मांगूर मछली की बिक्री बाज़ारों में शुरू हो गई। जिसकी जानकारी मार्केट विभाग को होने के बाद भी कार्रवाई ना करना विभागीय अधिकारियों के कार्यशैली पर प्रश्न निर्माण कर रहा है। सुत्रों की माने से चौहान कालोनी में भिवंडी कोर्ट के सामने,अंजूरफाटा पर मांगूर मछलियां की होलसेल दुकानें है। इन दुकानों पर उडीसा, तमिलनाडु सहित भिवंडी के पड़घा परिसर  के तालाबों से मछली सप्लाई की जाती है।

शहर में खानावली / होटल / बिस्सी चलाने वाले गरीब व दिहाडी मजदूरों को इसी मछली का मांस खिलाते है। क्योंकि यह मछली उन्हें सस्ते भाव में होलसेल व्यापारियों के यहां मिल जाती है। जिसके कारण होटल वालों को इसका फायदा हो जाता है। हालांकि इनके जानकारी है इस मछली के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियां होती है। इसके बावजूद शहर के बाज़ारों में खुलेआम प्रतिबंधित मांगूर मछली का बिक्री होना मार्केट विभाग के कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न निर्माण होता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट