पूर्व प्रधान भूप नारायण की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। पूर्व प्रधान के निधन होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव के पूर्व प्रधान भूप नारायण सिंह का निजी अस्पताल में बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। वहीं प्रधान की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पूर्व ग्राम प्रधान भूप नारायण सिंह जिनकी उम्र लगभग (70 वर्ष) थी। परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान उनके भाई विमल सिंह, अभय सिंह पुत्र राजेश सिंह, विवेक सिंह भांजे सुमित,अमित, संजीव,मनीष, अवनीश उपस्थित रहें।ग्राम प्रधान की अचानक हुई मौत की खबर सुनते ही सतीश दीक्षित, इंद्रभान चौबे, अंजनी सिंह एडवोकेट, बबलू सिंह, खदेरू सिंह, राम अवतार सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट