
एक दिन में दो ऑटो रिक्शा व तीन मोटरसाइकिल चोरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 18, 2022
- 308 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व आसपास गाँवों में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिसके कारण वाहन मालिकों में अपने वाहन को लेकर चिंता व्याप्त है। इसी क्रम में अज्ञात चोरों ने अलग अलग स्थानों से पांच वाहन चोरी करने की घटना को अंजाम देकर फरार होने की घटना घटित हुई है। हालांकि वाहन मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजामपुरा पुलिस थाना सीमा अंर्तगत से दो वाहन चोरी हुए है। पहली घटना नझराना सिनेमा हाल, राशन गोदाम के नजदीक कल्याण पश्चिम निवासी महेश रतन पाटिल ने सुबह के समय अपनी ऑटो रिक्शा पार्क किया था। जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। इसी तरह टेमघर निवासी राजेद्र बद्रीप्रसाद हलवाई ने भिवंडी कोर्ट के नजदीक, गोदावरी बिल्डिंग, शासकीय अनाज गोदाम के बगल खाली पड़ी जमीन पर अपनी ऑटो रिक्शा को शाम के समय पार्क किया था। जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। नारपोली पुलिस थाना अंर्तगत ओसवाल स्कूल के नजदीक, कामतघर रोड़ पर हर्षद बालाराम पाटिल ने अपनी फैशन मोटरसाइकिल को पार्क किया था। वृषभ विश्वनाथ पाटिल ने यूनिकान मोटरसाइकिल बांगर नगर काल्हेर में पार्क किया था जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। दर्गारोड़ गैरीपाडा निवासी जावेद अब्दुल सलाम अंसारी ने फातमा नगर, गायत्रीनगर स्थित अपने मकान के नीचे एक्टिवा स्कूटी को पार्किंग किया था। जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर