
करदाताओ की 17 संपत्तियों पर 79 लाख रूपये टैक्स बकाया संपत्तियां की हुई नीलामी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 18, 2022
- 283 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका के करदाताओ द्वारा संपत्तियों पर विभिन्न बकाया टैक्सों का भुगतान ना करने पर अनेक विकास कार्य सहित नागरिकों के मूलभूत सुविधाएं अधर में लटके हुए है। इन बकायादारों से टैक्स वसूली के उद्देश्य से पालिका के प्रशासक व आयुक्त ने बकायादारों की संपत्तियां जब्त कर नीलामी करने के लिए आदेश जारी किया है। वही पर उपायुक्त (कर) दीपक झिजांड के नेतृत्व में बकायादारों के संपत्तियो की नीलामी की जा रही है। इसी क्रम में प्रभाग समिति क्रमांक दो अंर्तगत वर्ष 2021-22 के आखिर तक सात संपत्तियों पर 69 लाख 47 हजार 318 रूपये टैक्स बकाया था। हालांकि प्रभाग समिति क्रमांक दो के सहायक आयुक्त फैसल तातली और कर निरीक्षक गणेश कामडी ने सातों संपत्तियां सील कर जब्त कर ली थी। जिसकी आज नीलामी की गई। किन्तु खरीददार नहीं मिलने के कारण मनपा प्रशासन ने नाममात्र की बोली लगाकर सभी संपत्तियां अपने ताबे में ले ली है। इस कार्रवाई के दरमियान कार्यालयीन अधीक्षक मिलिंद पलसुले सहित प्रभाग के सभी भूभाग लिपिक मौजूद थे। इसी तरह प्रभाग समिति क्रमांक पांच अंर्तगत कुल 10 संपत्तियों पर 9 लाख 82 हजार 827 रूपये टैक्स बकाया था। सहायक आयुक्त सुनिल भोईर, कार्यालयीन अधीक्षक राजू वरलीकर, कर निरीक्षक नरेंद्र पांडव ने बकायादारों की संपत्तियों पर पहुंचकर बैनर पोस्टर लगाकर संपत्तियों की नीलामी शुरू की है। बतादें प्रभाग समिति पांच में प्रभुअली के मकान नंबर 22/2, 22/3,22/4,22/5,22/6, 22/7,22/8,22/9, भिवंडी बौध्द वाडा के मकान नंबर 126/0 तथा निजामपुर 4 था के मकान नंबर 1216 के कुल 10 संपत्तियों पर 9 लाख 82 हजार 827 रूपये टैक्स बकाया है। जिसका करदाताऔ द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण उपायुक्त कर दीपक झिजांड के आदेशानुसार सहायक आयुक्त सुनिल भोईर ने उक्त सभी संपत्तियां जब्त कर सील कर दी। इस कार्रवाई के दरमियान भूभाग लिपिक अनिल निकम,महेन्द्र घाडगें,सोमनाथ चौधरी,महेन्द्र तांबे आदि भूभाग लिपिक मौजूद थे। संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से अन्य बकायादारों में हड़कप मचा हुआ है।
रिपोर्टर