साढ़े पांच लाख रूपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त

भिवंडी।। भिवंडी शहर व आसपास क्षेत्रो में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गुटखा व सुंगधित तबाकू, सुपारी इकट्ठा कर बिक्री की जाती है यही नहीं यहां के गोदामों से दूसरे शहरों में शासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा की सप्लाई की जाती है। ऐसे ही एक गोदाम व ट्रांसपोर्ट पर अन्न व औषध प्रशासन विभाग ठाणे के अधिकारियों ने छापामार पर 5,63,850 रूपये के कीमत के विभिन्न प्रतिबंधित गुटखा व तबांकू को जब्त कर लिया है। जिसकी शिकायत अन्न सुरक्षा अधिकारी माणिक अबासो जाधव ने नारपोली पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कशेली टोलनाका ने समीप चामुडा कॉम्प्लेक्स झोपड़पट्टियों में स्थित गोदाम में छिपाकर कर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित गुटखा रखा गया था। इसके आलावा गोदाम के नजदीक ट्रांसपोर्ट पर टाटा टेंपों क्रमांक एम एच 04 के यू 0869 में बोरियों में भरकर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित गुटखा लाया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर अन्न व औषध प्रशासन के अधिकारियों ने छापामार कर प्रतिबंधित गुटखा जब्त कर लिया है। वही पर नारपोली पुलिस ने वाहन चालक साहील वफानी मणीयार,टाटा टेंपों के चालक सहित ट्रांसपोर्टर मोहम्मद शफीक अब्दुल कुदुस शेख के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत आवारे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट