महिला संगठन में अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत - चित्रा वाघ

भिवंडी।। महिलाओं के जन्म से लेकर मृत्यु तक के मुद्दों पर भाजपा महिला मोर्चा काम रही है। महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की आवश्यकता है। अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत महिला संगठनों में है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ भिवंडी भाजपा महिला द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, विधायक महेश चौगुले, महिला मोर्चा अध्यक्षता ममता परमानी,नगरसेवक सुमित पाटिल, यशवंत टवारे, साखराबाई बागड़े व पद्मा कल्याडप, महिला प्रदेश पदाधिकारी कल्पना शर्मा, सुगंधा टावरे, रेखा पाटिल, सत्वशिला जाधव, विशाल पठारे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।वही पर चित्रा बाघ ने कहा कि सरकार की योजनाएं गर्भ में ही शुरू हो जाती है। महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को घर -घर जाकर जानकारी देनी चाहिए। उनसे मित्रता करनी चाहिए। राजनीति में मेरा कोई महत्व नहीं है, लेकिन मेरे सामूहिक प्रयासों में मेरा महत्व है। इसे ध्यान में रखते हुए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने का समय आने पर अन्याय को तोड़ा जा सके। बलात्कार और विनय भग समाज की विकृति है। यह एक दिन में नहीं रुकने वाला है। ढा़ई वर्ष में महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान महिलाओं पर घोर अत्याचार हुए। कोरोटाइन सेंटर में महिला के साथ बलात्कार हुआ। शिंदे फडणवीस सरकार महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। महिलाओं को बिना डरे आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी व विधायक महेश चौगुले ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून :

18 साल से कम उम्र की लड़कियों का अपहरण किया जाता है, शादी का सपना दिखाया जाता है। अपहृत लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराई जाती है। लड़कियों और उनके परिवारों के लिए कानून का कोई संरक्षण नहीं है। उत्तर प्रदेश में जैसे लव जिहाद कायदा लागू है। वैसे ही महाराष्ट्र में लागू होना चाहिए‌ इसके लिए शिंदे व फडणवीस सरकार से मांग किया गया है। राज्य सरकार लव जिहाद कायदा लागू करेगी। इस प्रकार का विश्वास चित्रा वाघ के कार्यक्रम के बाद पत्रकरों से मुलाकात के दरमियान कही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट