
भिवंडी पालिका के वार्डों के सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई के लिए टोरेंट पॉवर कंपनी की पहल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 03, 2022
- 554 views
भिवंडी।। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान (नागरी) 2.0 की तर्ज पर महाराष्ट्र शासन के परिपत्र नुसार महाराष्ट्र में स्वच्छ भारत अभियान (नागरी) 2.0 लागू किया गया है। इसके तहत महानगर पालिका के वार्डों में सौंदर्यीकरण और स्वच्छता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस स्पर्धा में टोरेंट पॉवर कंपनी ने कल्याण नाका,राजीव गांधी चौक से स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल गेट तक उड़ान पुल के नीचे सी.एस.आर. फंड से सुशोभितकरण व सौंदर्यीकरण करने के लिए पहल की है। जिसका आज उद्घाटन पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने टोरेंट पॉवर कंपनी के अधिकारी सुधीर देशमुख व अभिजीत खाडे की उपस्थिति में नारियल फोड़ कर किया है। पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल इस उद्घाटन के अवसर पर कहा कि शहर के सुशोभितकरण व सौन्दर्यीकरण में टोरेंट पावर की वित्तीय ताकत प्राप्त हुई है। भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में खसरा और रूबेला की घटनाओं को बढ़ाने से रोकने के लिए लागू भिवंडी पैटर्न सफल रहा है। इस पैटर्न को अन्य नगर पालिकाऐ अनुसरण कर रही है। अब महानगर पालिका शहर के सुशोभितकरण व सौंदर्यीकरण में अगला कदम उठाया है।भिवंडी को कूड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से शहर के वार्डों का सौंदर्यीकरण, सफाई एवं सौन्दर्यीकरण से संबंधित नियोजन कार्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी व जिम्मेदारी का काम सौंपकर शहर की सफाई शुरू कर दी गई है। शहर में वार्डों का सौंदर्यीकरण और स्वच्छता प्रतियोगिता में टोरेंट पॉवर कंपनी जैसी विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से शहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस प्रकार की जानकारी उन्होंने उद्घाटन के अवसर पर दी है। केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वार्डों की सफाई के लिए विभिन्न संस्थाओं के सीएसआर फंड के माध्यम से शहर के सुशोभितकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिए सरकार द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका अवश्य जीतेगा। वही पर टोरेंट पॉवर कंपनी का उन्होंने इसमें सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि टोरेंट पॉवर कंपनी द्वारा राजीव गांधी चौक से स्वं. इंदिरा गांधी स्मृति अस्पताल गेट तक फ्लावर ब्रिज के नीचे सौंदर्यीकरण में लैंडस्केप गार्डन, वॉकिंग ट्रैक, पेड़ लगाना, उस पर ब्लॉक लगाना, बैठने के लिए बेंच उपलब्ध कराना, एलईडी लाइट लगाना और संपूर्ण एम.एस. ग्रील आदि कार्य टोरेंट पॉवर कंपनी द्वारा किया जायेगा और इसका रखरखाव की जिम्मेदारी पांच साल तक टोरेंट पॉवर कंपनी करेगी। प्रशासक एवं आयुक्त म्हसाल ने कहा कि उक्त सभी कार्य दो माह में पूरा कर लिया जायेगा। इसी तरह आगे भी भिवंडी का सौंदर्यीकरण एवं कचरा मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर पालिका के दीपक जिंझाड (उपायुक्त - स्वास्थ्य), सुनील घुगे सिटी इंजीनियर), एलपी गायकवाड़ (कार्यकारी अभियंता जल आपूर्ति), संदीप सोमानी, जे. एम.सोनवणे (स्वास्थ्य विभाग प्रमुख), वार्ड अधिकारी सोमनाथ सोष्टे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस प्रकार की जानकारी पालिका कर जनसंपर्क प्रमुख सुनील धाऊ झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रिपोर्टर