शिक्षित बेरोजगार नागरिक भर्ती के बारे में किसी भी अफवाह पर विश्वास ना करें - आयुक्त

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के 254 नये पदों पर भर्ती का अफवाह फैली हुई है। जो अभी पूर्णतः गलत है। पालिक के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नागरिकों को आह्वान किया है कि शिक्षित बेरोजगार नागरिक भर्ती के बारे में किसी भी अफवाह पर विश्वास ना करें। उन्होंने कहा कि भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका की स्थापना 2001 में हुई थी और महानगर पालिका प्रशासन ने समय-समय पर संशोधित स्टाफ चार्ट एवं संशोधित सेवा प्रवेश नियमों के अनुमोदन हेतु सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है तदनुसार, राज्य सरकार ने अभी-अभी शासनादेश क्रमांक भिनिम - 2022 / प्र.सं.101 / नवि 23, दिनाॅक 30 नवंबर 2022 को मनपा अस्थापना पर विभिन्न संवर्गों में 254 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है और मौजूदा 428 पदों को समाप्त कर दिया है। राज्य सरकार ने पदों के सृजन के लिए विभिन्न शर्तें निर्धारित की है। महानगर पालिका के कर्मचारियों/अधिकारियों के सेवा प्रवेश नियमावली को सरकार द्वारा अनुमोदित किया जाना बाकी है। नव सृजित पदों को सीधे सेवा भर्ती या पदोन्नति से भरने का निर्णय मनपा कर्मचारी सेवा प्रवेश नियमावली मंजूर होने के बाद अस्थापना की बैठक तथा शासन के शर्तों नुसार लेना अभी बाकी है। इसलिए महानगर पालिका स्थापना में अभी कोई तत्काल भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित नही किया है। नागरिकों और शिक्षित बेरोजगार उम्मीदवारों को भर्ती के बारे में किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इस प्रकार का आह्वान पालिका प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने किया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट