
शराब पीकर गाड़ी चला रहे 150 पियक्कड़ों पर मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 02, 2023
- 272 views
भिवंडी।। नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर को शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर भिवंडी यातायात पुलिस ने 150 पियक्कडों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। बतादें कि शहर के यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में शहर के मुख्य द्वार सहित चौराहो पर 29,30 व 31 दिसम्बर को नाकाबंदी की गई थी। जिसमें कल्याण नाका यातायात विभाग 33, राजनोली नाका यातायात विभाग 20, नारपोली यातायात विभाग 97, तीन यातायात विभाग पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। यातायात विभाग पुलिस नागरिकों पर गुनाह दाखिल करने के लिए इच्छुक नहीं थी। किन्तु जनजागृति करने के उद्देश्य से गुनाह दाखिल किया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने से स्वयं का खतरा होने के साथ साथ अन्य वाहन चालकों के जान का खतरा बना रहता है। इसमें कई बार लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। इसलिए कार्रवाई करना आवश्यक होता है। कल्याण नाका यातायात शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष पाटिल ने बताया कि यातायात विभाग पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई है।
रिपोर्टर