
भांडुप मे देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य संगीतमय आयोजन
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Jan 29, 2023
- 100 views
मुंबई ।। भांडूप मे जय श्री कृष्ण सेवा संध के तरफ से देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ ( सप्ताह ) का भव्य संगीतमय आयोजन, बैगनपाडा मैदान ( अयोध्यापुरी, फरीद नगर, प्रताप नगर रोड, भांडूप (प) मे किया गया है।
धर्मदेव यादव ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार 29 जनवरी 2023 से लेकर 05 फरवरी 2023 तक चलेगा। यह कार्यक्रम वर्षों चलते आ रहा है। इस कार्यक्रम मे हर साल की तरह इस बार भी भक्तों की संख्या मे इजाफा होने की संभावना ज्यादा है। इसलिये भक्तों की देखरेख के लिये एक विशेष टीम बनाई जा रही है। सबसे पहले कलश यात्रा रविवार 29 जनवरी को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। उसके बाद हवन यज्ञ रविवार 5 फरवरी को सुबह 9बजे से 11बजे तक चलेगा। फिर शाम 5बजे से रात 10बजे तक माता जी विशाल चौकी का भी आयोजन किया गया। अंत मे भक्त गंणो के लिये महाप्रसाद का भी आयोजन 5 फरवरी को ही रखा गया है।
अशोक पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम मे चित्रकुट धाम के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित शरणागत जी महाराज, जगतगुरू स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज आ रहे है। इस मे विशेष रुप से ब्राह्मण विकास परिषद, श्री रामकथा सेवा ट्रस्ट, दुर्गा मित्र मंडल, बैगनपाडा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, भारतीय युवा विकास सहकारी पतसंस्था मर्यादित, विकास मित्र मंडल, जय बजरंगबली सेवा संघ, महाशक्ति महिला मंडल, शक्ति महिला मंडल और शिव श्रद्धा मंडल इत्यादि।
रिपोर्टर