
भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका द्वारा संत सेवालाल महाराज की मनाई गई जयंती
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 15, 2023
- 394 views
भिवंडी।। क्रांति सिंह संत सेवालाल महाराज की जयंती के अवसर पर भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका द्वारा ने पालिका के नयें प्रशासनिक भवन के भूतल पर पालिका के प्रशासक व आयुक्त के निर्देशाप्रमाणे उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी के शुभ हस्ते संत सेवालाल महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर जयंती मनाई गयी। गौरतलब हो कि क्रांति सिंह संत सेवालाल महाराज (15 फरवरी 1739 - 4 जनवरी 1773) के दरमियान एक महान मानवतावादी संत एवं शूरवीर "गोर बंजारा" समुदाय के सतगुरु थे। क्रांति सिंह सेवालाल महाराज का जन्म 15 फरवरी 1739 को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गुट्टी तालुका के गोलाल डोडी गांव में हुआ था। गांव को अब सेवागढ़ के नाम से जाना जाता है।सेवालाल महाराज एक भारतीय सामाजिक-धार्मिक सुधारक थे। संत हाथीराम बाबा सहित शुर बीर बंजारा समुदाय उनको अपना आध्यात्मिक गुरु मानते है। वे जगदंबा के परम शिष्य थे और वह जीवन भर ब्रह्मचारी रहे। वह रामावत क्षत्रिय वंश के भीम सिंह नाइक के पुत्र थे। ऐसे महान संत की जयंती पालिका द्वारा मनाई गई।इस अवसर पर उपायुक्त (कर) दीपक झिंजाड़, सहा. आयुक्त प्रणाली घोंगे, कार्यकारी अभियंता सुनील पाटिल, सहायक आयुक्त नितिन पाटिल, उद्यान अधीक्षक नीलेश सांखे, समाज कल्याण विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, वार्ड अधिकारी सुदाम जाधव, स्वच्छता व स्वास्थ्य विभाग प्रमुख जे एम सोनवणे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस प्रकार की जानकारी महानगर पालिका के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रमुख सुनील धाऊ झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रिपोर्टर