
हुक्का पार्लर पर हुई पुलिस कार्रवाई से नाराज़ होकर पुलिस थाना में मचाया तांडव फिनायल पीकर थाना में ही आत्महत्या करने की कोशिश पुलिस स्टेशन में पुलिस कर्मी से किया धक्कामुक्की
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 07, 2023
- 399 views
भिवंडी ।। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 अंर्तगत विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में लगभग दो दर्जन से ज्यादा फ्लावर हुक्का के नाम पर तंबाकू मिश्रित हुक्का पार्लर चलाऐ जा रहे है। हालांकि पुलिस द्वारा आऐ दिन ऐसे हुक्का पार्लर मालिकों की धरपकड़ कार्रवाई करके तंबाकू व हुक्का पार्ट जब्त करती रही है। किन्तु पुलिस की कार्रवाई के बावजूद दूसरे दिन उसी जगह पर पुनः हुक्का पार्लर शुरू होना पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न निमार्ण करता है। ऐसे ही एक हुक्का पार्लर पर कार्रवाई से नाराज़ होकर हुक्का पार्लर चलाने वाले व्यक्ति ने शहर पुलिस थाना में तांडव मचाते हुए अपने कर्तव्य पर हाजिर पुलिस इंस्पेक्टर शंकर शिंदे व पुलिस सिपाही सुरपाल भिकला बारेला से गाली गलौज व धक्कामुक्की करते हुए थाना में फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश करने की घटना घटित हुई है। इस घटना को आरोपी ने विडियो रिकार्डिंग भी किया। शहर पुलिस ने इस मामले में मानसरोवर के रहने वाले राहुल मधुकर पाटिल के खिलाफ भादंवि की धारा 353,309, 504,506 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सुत्रों की माने तो शहर पुलिस थाना सीमा अंर्तगत लगभग एक दर्जन से ज्यादा हुक्का पार्लर अवैध रूप से चलाऐ जाते है। कामतघर, मानसरोवर, फुलेनगर, शास्तीनगर, नारायण कंपाउंड, खोखा कंपाउंड, पदमानगर, कणेरी आदि क्षेत्रों में खाली पड़े पॉवर लूम कारखानों में कई वर्षों से हुक्का पार्लर चलाऐ जा रहे है। जिसकी जानकारी स्थानीय शहर पुलिस थाना के पुलिस कर्मचारियों के पास भी है। वही पर कई बार जागरूक नागरिकों द्वारा इन हुक्का पार्लरों की शिकायत के बावजूद भी बंद नहीं करवाया गया। हुक्का पीने वाले ग्राहकों की माने तो इन हुक्का पार्लरों में डीजे, एसी, तृतीय पंथी का डांस सहित विभिन्न प्रकार से नशा के साधन उपलब्ध है। पुलिस थाना में आकर हुक्का पार्लर मालिक द्वारा तांडव मचाने के बाद क्या एक दर्जन से ज्यादा चल रहे अवैध रूप से हुक्का पार्लरों पर अब पुलिस कार्रवाई करेगी। इस प्रकार अब प्रश्न निर्माण हुआ है। हलाकि उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस निरीक्षक गंगारान वलवी कर रहे है।
रिपोर्टर