भिवंडी महानगर पालिका द्वारा आयोजित स्वच्छोत्सव 2023 के तहत स्वच्छोत्सव जागरूकता रैली उत्साह के साथ संपन्न‌

भिवंडी।।भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त विजयकुमार म्हसाल के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत स्वच्छोत्सव 2023 अभियान, माझी वसुंधरा अभियान, स्वच्छोत्सव जागरूकता रैली 31 मार्च सुबह 8:00 बजे शुभारंभ हुआ। पालिका मुख्यालय व आयुक्त निवास से एक साथ रैली का शुभारंभ उपायुक्त (स्वास्थ्य) दीपक जिंझाड व सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य) प्रीति गाडे के हस्ते किया गया था।गौरतलब हो कि पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही ऐसे प्लास्टिक उपयोग करने वाले व शहरों में थूकने वाले नागरिकों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान व कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही महानगर पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे के मार्गदर्शन में आम नागरिकों के बीच कचरा वर्गीकरण के प्रति जागरूकता करने तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 31 मार्च को विश्व शून्य अपशिष्ट दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता जागरूकता रैली 2023 रैली का आयोजन किया गया था। इस स्वच्छोत्सव जागरूकता रैली के शुभारंभ के बाद उपस्थित सभी नागरिकों को स्वच्छता की प्रति शपथ दिलाई गई।इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, नागरिकों, महिला स्वयंसेवी संस्थाओं आदि में अपने दैनिक जीवन में शहर में कूड़ा न फैलाने के प्रति जन जागरुकता पैदा करना था। रैली में महिला वर्ग, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला बचत गट, महिला स्वयसेवी संगठन, एनजीओ आदि ने भाग लिया। स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी और स्वच्छता में उनके नेतृत्व को बढ़ाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के महिला वर्ग ने उक्त रैली में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रीति गाडे और सविता वालवटकर ने स्व.राजय्या गाजेंगी मंगल भवन, कोबडपाडा में घनकचरा व्यवस्थापन व सार्वजनिक स्वच्छता पर एक व्याख्यान और परिसंवाद का आयोजन कर उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। वही पर महिला बचट गट स्वयं सेवी संस्था व महिला गट द्वारा बनाए गए शून्य कचरा उत्पादन व जीरो बेस्ट फूड स्टाॅल की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस अवसर पर उपायुक्त प्रणाली घोंगे उपस्थित थी।
स्वच्छोत्सव जागृति रैली आयुक्त निवास से वराला देवी माता मंगल भवन, कामतघर और पालिका मुख्यालय से एसटी स्टैंड, वंजारपट्टी नाका, शिवाजी चौक से स्व.राज्य्या गांजेगी मंगल भवन, कोंबडपाडा तक एक साथ आयोजित किया गया था। पालिका प्रशासन शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए हमेशा तैयार और प्रयासरत रहेगा।

पालिका के सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है लेकिन इस महत्वपूर्ण कार्य में शहर के सभी नागरिकों के सहयोग और प्रत्यक्ष भागीदारी की आवश्यकता है। इस अवसर पर उपायुक्त दीपक जिंझाड ने  कहा कि अगर शहर को कचरे और प्लास्टिक से मुक्त कर दिया जाये तो शहर निश्चित रूप से स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा और एक स्वच्छ शहर स्वास्थ्य की कुंजी होगी। वही पर उन्होंने WINS 2023 के इस स्पर्धा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहभागी होने की अपील की है। वही पर उपायुक्त ने सभी नागरिकों व पत्रकारों का अभार प्रकट किया। स्वच्छोत्सव-2023 जागरूकता रैली में स्वास्थ्य अधिकारी जे.एम.सोनवणे, नितिन पाटिल, सहायक आयुक्त फैसल तातली, राजेंद्र वर्लीकर, सोमनाथ सोष्टे, गिरीष घोष्टेकर, जनसंपर्क अधिकारी सुनिल धाऊ झलके सहित अन्य विभाग प्रमुख, अधिकारी, विशेषकर महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट