सार्वजनिक गणेशोत्सव व ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व पर पालिका सज्ज

पालिका सभी सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए है तत्पर --- आयुक्त अजय वैद्य।

भिवंडी।। शहर में सार्वजनिक गणेशोत्सव एवं ईद-ए-मिलादुन्नबी त्यौहार बड़े धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए महानगर पालिका प्रशासन ने शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया है जो जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके आलावा गणेश आगमन व विसर्जन जुलूस मार्ग, विसर्जन घाटों की मरम्मत, उन स्थानों पर आवश्यक सेवा सुविधाएं प्रदान करने और ईद-ए- मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस मार्ग का ध्यान रखा जायेगा। दोनों त्यौहारों में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सभी यत्रंणा काम करना शुरू कर दिया है। इस प्रकार का विश्वास पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने पालिका मुख्यालय में आयोजित गणेशोत्सव व ईद-ए- मिलादुन्नबी पर्व के लिए हुई एक विशेष बैठक में व्यक्त की है। इस बैठक में आयुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि दोनों त्योहार महत्वपूर्ण है। मुख्य रूप से जिस मार्ग से जुलूस निकलने वाले है उस मार्ग के सड़कों की मरम्मत, सड़क किनारे से बहने वाले नालियों की सफाई,गणेश मंडप के स्थानों पर सफाई व स्वच्छता,विसर्जन घाटों पर मेडिकल हेल्थ टीम की नियुक्ति आदि महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पहले पूरा कर लिया जायेगा। इस बैठक में भाजपा विधायक महेश चौघुले ने मांग किया की शहर में गणेश विसर्जन मार्ग और विसर्जन घाटों की मरम्मत के साथ साथ सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द किया जाना चाहिए। वही पर सपा विधायक रईस शेख ने पालिका आयुक्त से कहा कि विसर्जन घाटों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, घाटों पर जीवन रक्षक टीमों कि उपस्थिति, सड़कों की मरम्मत, ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग की मरम्मत व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जोर दिया। शहर में ट्रैफिक की समस्या विकराल है। दिन में मुख्य सड़क से कई भारी वाहनों के आवागमन से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने,अनाधिकृत रिक्शा स्टैंड के बारे में चर्चा की गई। यातायात विभाग को भी सुझाव दिये गये और इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया। सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष मदन भोई ने विश्वास व्यक्त किया कि चूंकि दोनों त्यौहार महत्वपूर्ण है।‌ इसलिए पालिका प्रशासन बुनियादी सुविधाएं प्रदान करेगी तथा पुलिस प्रशासन त्यौहार के दौरान उचित कानून व्यवस्था बनाए रखेगा। भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों पर्व महत्वपूर्ण है। शहर के रहीवासी उत्साहपूर्ण इस त्यौहार को मनाऐ किन्तु किसी भी अफवाहें पर ध्यान ना दें। शहर में कायदा व सुव्यवस्था स्थापित करने में नागरिक सहयोग करें। इस बैठक में भिवंडी पूर्व विधानसभा के सपा विधायक रईस कासिम शेख,पश्चिम विधानसभा के भाजपा विधायक महेश चौगुले, भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले,अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके,सार्वजनिक गणेशोत्सव महामंडल के अध्यक्ष मदन भोई, भिवंडी ईद-ए- मिलादुन्नबी महोत्सव और जुलूस समिति के शकील रज़ा,अन्य सदस्य भिवंडी शहरी और ग्रामीण पुलिस विभाग,यातायात पुलिस विभाग,पालिका के अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट