भिवंडी पालिका द्वारा बचत गट महिलाओं के लिए जल दिवाली का आयोजन

जल बचत के प्रति जागरूक अभियान चलाकर किया गया  जन जागृति

भिवंडी।। केंद्र सरकार की सूचनानुसार एवं पालिका आयुक्त अजय वैद्य के आदेश पर जल आपूर्ति अभियंता संदीप पटनवार और समाज कल्याण विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी ने संयुक्त रूप से टेमघर स्थित स्टेम वाटर वर्क्स के परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए जल दिवाली का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में शहर के स्वयं सहायता समूह में पचास स्वयं सहायता समूह के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया था। स्टेम के प्रभारी उप अभियंता महेश भोले, महा व्यवस्थापक अनिल चौधरी, शाखा अभियंता दिनेश लश्करे, शाखा अभियंता अर्पित अग्रवाल ने सभी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का स्वागत किया और उन्हें स्टेम से जल आपूर्ति उपक्रम की जानकारी दी।  

प्रबंधक अनिल चौधरी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताया कि बांध से आने वाले अशुद्ध पानी को किस प्रकार रासायनिक उपचार कर घर तक साफ पानी पहुंचाया जाता है। इस अवसर पर पालिका उपायुक्त प्रणाली घोंगे ने कहा कि जल महिलाओं के लिए और महिला जल के लिए अत्यंत आवश्यक है। जल हम सभी के लिए, हमारे दैनिक जीवन में जल का महत्व, बांध से हमारे घर तक जल लाने में कितना खर्च होता है और कितनी जनशक्ति और प्रसंस्करण की आवश्यकता होती है। जल शुद्धिकरण, प्रत्यक्ष दर्शन का प्रत्यक्ष अनुभव से जल सृजन करने एवं पानी बचाने के प्रति जागरूकता होगी । पानी की हर बूंद महत्वपूर्ण है और पानी कीमती भी है। उन्होंने पानी बचाने की अपील भी की। वही पर सभी स्वयं सहायता समूहों ने महिलाओं को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया और शपथ भी दिलाई। 

 पालिका प्रशासन की ओर से महिलाओं को उपहार दिये गये और जलपान की भी व्यवस्था की गयी। स्वयं सहायता समूह की महिला अध्यक्ष नलिनी चौधरी, चंदा बनर्जी, सुदामणि लांडगे, सविता पाटिल, शुभांगी सेवक, श्रुति उत्तेकर ने भी इस जल दिवाली के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और पानी के महत्व पर जोर दिया। इन सभी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस सराहनीय पहल के लिए केंद्र सरकार और पालिका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम बहुत अच्छी तरह से योजनाबद्ध किया गया था। इस कार्यक्रम में कल्याण विभाग के उपायुक्त प्रणाली घोंगे, समाज कल्याण विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, दीनदयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के संजय ठाकरे, कैलास पाटिल आदि अधिकारी उपस्थित थे।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट