भिवंडी पालिका का "स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली सिर्फ कागजों पर मनाया गया

नागरिक व मनपा कर्मियों ने हस्ताक्षर मुहिम में नही लिया हिस्सा

भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका परिसीमा में रोज निकलने वाले  550 टन कचरा पालिका प्रशासन के लिए गले की हड्डी बना हुआ है। कचरा ड्रंप के लिए चंविद्रा गांव स्थित सिटी पार्क के लिए आरक्षित जमीन के आलावा विकल्प खोज रही है। तीन गांवों की सयुक्त कमेटी ने चाविद्रा गांव, सिटी पार्क के लिए आरक्षित जमीन पर कचरा ना ड्रंप करने के लिए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। जिसके कारण 9 नवंबर से शहर से कचरा उठना बंद हो चुका था। जो निरंतर चार दिनों तक जारी रहा। शासन के आदेशानुसार पालिका प्रशासन ने दिवाली उत्सव पर "स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली" हस्ताक्षर मुहिम की शुरूआत की। पालिका के लगभग साढ़े हजार कर्मचारियों ने इस मुहिम को पूरी तरह से अनदेखा किया। फलक बोर्ड पर पालिका आयुक्त सहित अन्य 16 कर्मचारियों ने ही हस्ताक्षर किये। भिवंडी शहर में लगभग 15 लाख लोग रहते है। किन्तु इस मुहिम में हिस्सा लेना उचित नहीं समझा है।

दिवाली उत्सव पर कचरा नहीं उठने के कारण शहर में जहां दुर्गंध फैली हुई थी। वही कचरा का ढेर सड़कों के किनारे बचबचा रहा था। मक्खियां कचरे की ढेर पर भनभना रही थी। दिवाली उत्सव में शहर में सफाई ना होने से  नागरिकों में पालिका प्रशासन के खिलाफ घोर नाराज़ी व्याप्त है। जिसके कारण नागरिकों ने कचरे की ढेर में आग लगाना शुरू कर दिया था। जिससेबशहर का प्रदूषण बड़े मात्रा में बढ़ गया। जिसके कारण पालिका प्रशासन द्वारा "स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली" हस्ताक्षर मुहिम पूरी तरह विफल रहा। कागज़ के टुकड़े पर यह मुहिम रह गई।जिसकी शहर में व्यापक रूप से चर्चा व्याप्त है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट