
क्रिकेट मैदान में युवा खिलाड़ी के ऊपर चला चाकू सात पर केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 29, 2023
- 556 views
भिवंडी।। शहर के वफा कॉम्प्लेक्स स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहे एक युवा खिलाड़ी से पुरानी दुश्मनी होने के नाते उसी परिसर के रहने वाले सात लोगों ने मिलकर चाकू से हमला करने की घटना घटित हुई है। शांतिनगर पुलिस ने इस मामले में सात नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई। पुलिस के मुताबिक के.जी.एन. चौक के नजदीक रहने वाले फरदीन आरिफ खान कल दोपहर साढ़े चार बजे के दरमियान क्रिकेट खेलने के लिए वफा कंपलेक्स के पास खाली पड़े मैदान में गया था। फरदीन ने फरवरी 2023 में अपनी बहन से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति हुजैफा के खिलाफ शांतिनगर पुलिस थाना में केस दर्ज कराया था। जिसके कारण उजैफा उससे बदला लेने के लिए मन में दुश्मनी पालकर रखा था। इस दरम्यान उजैफा को जानकारी मिली की फरदीन आज अकेले वफा कंपलेक्स के मैदान में क्रिकेट खेलने गया है तब हुजैफा तुफैल शेख, अबु हामजा तुफैल शेख, आरमश तुफैल शेख, अबुजर जुनैद शेख, जुनैद शोहेबे शेख, इश्तीयाक शोहेब शेख सब इकठ्ठा होकर वफा कंपलेक्स क्रिकेट मैदान पहुंचे और फरदीन के साथ धक्कामुक्की और गाली गलौज तथा झगड़ा करने लगे। इसी दरम्यान अबुजर जुनैद शेख ने जान से मारने के उद्देश्य से फरदीन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में फरदीन को गंभीर चोटे लगी हुई है। जिसे उपचार के लिए उसके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दरम्यान क्रिकेट मैदान में काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। शांतिनगर पुलिस ने फरदीन के पिता आरिफ हाफिज खान की शिकायत पर सातों के खिलाफ भादंवि की धारा 307,326,323,504,506,143,144,147,148,149 सहित महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 37(1)135 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अरूण घोलप कर रहे हैं।
रिपोर्टर