पुलिस चौकी के पास बेचा जा रहा था गांजा

1 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त

भिवंडी।। भिवंडी शहर के शांतिनगर परिसर के सुभाष नगर पुलिस चौकी के पास गांजा बिक्री किये जाने की सूचना शांतिनगर पुलिस को मिली थी। तदुपरांत शांतिनगर पुलिस ने सुपर होटक के पीछे गल्ली में छापामार कर दो लोगो को गांजा बिक्री करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 32,500 कीमत के 1 किलो 50 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक भुसावल कंपाउंड के रहने वाले रहेबर शराफत अली खान (32) और पानटपरी चालक कमरूजम्मा सादिक अली अंसारी को शांतिनगर पुलिस ने सुभाष नगर पुलिस चौकी के पास, सुपर होटल की गल्ली में गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा है। पुलिस सिपाही रूपेश रविदास जाधव की शिकायत पर दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अक्ट्र क. 8(क),20(ब) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश चोपडे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट