कोंकण कांग्रेस 24 जनवरी को भिवंडी में करेगी बैठक

भिवंडी लोकसभा सीट पर करेगी पर दावा

भिवंडी।। कोंकण विभाग के सात लोकसभा सीटों में से भिवंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए दावा किया है। ठाणे ग्रामीण जिला अध्यक्ष दयानन्द चोरगे के नेतृत्व में 24 जनवरी को भिवंडी में कोंकण विभागीय कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बैठक वाटिका होटल में आयोजित की जा रही है। इस संबंध में ठाणे जिला ग्रामीण प्रभारी राजेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। 

कोंकण डिवीजन में भिवंडी के साथ साथ ठाणे,कल्याण, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, मावल लोकसभा क्षेत्र शामिल है। इनमें से केवल भिवंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने दावा किया है। जिसके लिए कांग्रेस नेता महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथल, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विपक्षी दल के नेता विजय वडट्टीवार, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पदाधिकारी मार्गदर्शन करने के लिए उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस पार्टी के सभी विभागीय जिला अध्यक्ष और तालुका प्रमुख का मार्गदर्शन किया जायेगा। राजेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाकर भिवंडी लोकसभा कांग्रेस महागठबंधन के सहयोग से कांग्रेस भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी।इस अवसर पर कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष दयानंद चोरघे, प्रदेश युवा महासचिव वीरेन चोरघे, जिला महासचिव पंकज गायकवाड़, तालुका अध्यक्ष विजय पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट