
नरेंद्र मोदी के शुभ हाथों से भिवंडी में 100 एमएलटी जलापूर्ति योजना का भूमि पूजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 20, 2024
- 388 views
भिवंडी के नागरिकों के लिए अगले तीस साल की चिंता दूर
भिवंडी।। भिवंडी शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए सरकार द्वारा स्वीकृत 426 करोड़ रुपये की 100 एमएलटी जलापूर्ति योजना को केंद्र सरकार ने अमृत 2.0 में शामिल किया है। जिसका आज पंत प्रधान नरेन्द्र मोदी ने सोलापुर से आॅन लाइन भूमिपूजन किया है। शहर के कामतघर ताडाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायती राजमंत्री कपिल पाटिल के शुभ हाथों से नारियल फोड़ कर शुरुआत किया गया।
केन्द्रीय पंचायती राजमंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि शहर की जल आपूर्ति योजना पिछले कई वर्षों से प्रलांबित थी। इस विकट समस्या पर सभी के प्रयासों से आज विजय प्राप्त हुई है। इसका सभी को श्रेय जाता है। यह एक बड़ी छलांग है। इस योजना से शहर के 60 लाख आबादी की प्यास अगले तीस वर्षों तक बुझेगी।
पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने कहा कि भिवंडी शहर तेजी से बदल रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से शहर के विकास के लिए निधि उपलब्ध हो रही है। शहर के निम्न आय वर्ग के लाभार्थियों के लिए 8 हजार घरों की प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की जाएगी। शहर में भारत विकास संकल्प यात्रा के सात दिन के भीतर 3764 लोगों को लाभ दिया गया है। वही पर इस कार्यक्रम में विविध योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरित किया गया।
इस अवसर पर विधायक महेश चौघुले, आयुक्त अजय वैद्य, अतिरिक्त आयुक्त संजय हिरवाड़े,विठ्ठल ठाके, पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी, सुमित पाटिल, नीलेश चौधरी, हनुमान चौधरी और एडवोकेट हर्षल पाटिल, महेंद्र गायकवाड़, हलीम अंसारी सहित पालिका के अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
रिपोर्टर