
तीन दिन में 36 गजेडी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 02, 2024
- 190 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व आसपास क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गांजा बिक्री की जाती है। पिछले कुछ महीने में भिवंडी पुलिस आऐ दिन गाजेडियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मुहिम शुरू की है। इसी के तहत अभी तक सैकड़ों की संख्या में सार्वजनिक जगहों पर बीडी अथवा सिगरेट में गांजा भर कर पीते हुए गजेडियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्र के सार्वजनिक जगहों पर गांजा पी रहे 36 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गये सभी गजेडियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। नारपोली पुलिस 11,शांतिनगर पुलिस 10, निज़ामपुरा पुलिस 09, भोईरवाडा पुलिस 2 और भिवंडी शहर पुलिस ने 04 कुल 36 लोगों को गांजा पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। ताजुब की बात है आखिरकार गांजा पीने वाले गजेडी गांजा कहां से खरीदारी करते है। इनके पास तक गांजा पहुंचाने वाले अथवा सौदागर के खिलाफ पुलिस क्यो कार्रवाई नहीं कर पाती है जिसके कारण दक्ष नागरिकों ने पुलिस के कार्यशैली पर भी प्रश्न निर्माण किया है।
रिपोर्टर