
शांतिनगर परिसर में हुए झगड़े में 2 लोगों की मौंत 6 गंभीर रूप से जख्मी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 04, 2024
- 512 views
एक दूसरे की परस्पर शिकायत में 18 नामजद सहित 3 से 4 लोगों पर FIR
पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में चली थी तलवार
भिवंडी।। शहर के शांतिनगर के आजाद नगर रईसा अपार्टमेंट के नीचे 2 अप्रेल शाम साढ़े 6 बजे के दरमियान पुराने रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर एक दूसरे के ऊपर तलवार, राड लकड़ी के डंडे से हमला करने की घटना घटित हुई थी। इस आपसी विवाद में उसी दिन जुबेर नामक व्यक्ति की मौंत हो चुकी थी और इस्तियाक शोहेब शेख,अबू हजमा शेख, आसिफ वहाब शेख,साजिद वहाब शेख शहबाज सोहेल शेख और नवाब सोहेल शेख गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इस घटना के दो दिन बाद घायल इस्तियाक शेख की भी मृत्यु हो गई है। शांतिनगर पुलिस ने इस मामले में साजीद अब्दुल वहाब शेख की शिकायत पर आरिफ खान,आविद,बाबूलाल,फरदीन, सादिक, शकील शेख,समीर शेख इंदु शेख,जिशान शेख, सालीवाला और अन्य तीन से चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307,143,147,148,149, 109,120 ( ब), भारतीय हथियार कायदा कलम 4(25),मपोका कलम 37(1),135 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
वही पर झगड़े के दूसरे दिन आरिफ हाफीज खान की शिकायत पर जुबेर, जुनेद,इस्तियाक, शहबाज,अबुजर, साजिद, आफताब, मुस्तफा के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 307,143,147, 149, भारतीय हथियार कायदा कलम 4,25 सहित महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 37(1),135 के तहत शांतिनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
शांतिनगर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात :
मंगलवार 2 अप्रेल शाम साढ़े 6 बजे हुई इस घटना में पुरे परिसर में तनाव जैसा माहौल बन गया था। इस परिसर में शांतिनगर पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। घटना की रात स्थानीय लोगों ने अपनी -अपनी दुकानें बंद कर दी थी। तलवार से हमला करते हुए कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
एक वर्ष पूर्व हुआ था दोनों गटों में खुनी संघर्ष :
एक वर्ष पूर्व क्रिकेट खेलने व लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में दोनों परिवार के बीच मारपीट भी हुई थी। शांतिनगर पुलिस ने इस प्रकरण में केस दर्ज को कई लोगों को हिरासत में लिया था। कुछ लोग फरार चल रहे थे। जिसके बाद से ही दोनों गुटों में एक दूसरे को लेकर दुश्मनी बनी हुई थी।
रिपोर्टर