टोरेंट पॉवर कंपनी द्वारा किया गया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर सहित मुंब्रा में बिजली की आपूर्ति व बिल वसूल करने वाली फ्रेंचाइजी टोरेंट पॉवर कंपनी ने भिवंडी के अंजूर फाटा स्थित श्री बाला जी बैंक्वेट हाॅल में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस रोजा इफ्तार पार्टी में शहर के हिन्दू व मुस्लिम समाज के गणमान्य सहित टोरेंट कंपनी के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस कर्मी उपस्थित थे। वही पर हाॅल के पहले मंजिल पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई थी। मुस्लिम धर्मगुरु सैय्यद मुफ्ती मोहम्मद उजैफा, आरपीआई शहर अध्यक्ष महेन्द्र गायकवाड़, कांग्रेस पार्टी के नगरसेवक प्रशांत लाड, वसिम अंसारी, इरफान अंसारी, शिवसेना भिवंडी शहर प्रमुख सुभाष माने, भिवंडी पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी आदि कई गणमान्य ने हिन्दू मुस्लिम एकता का मिशाल देते हुए लगभग 300 लोग इस इफ्तार पार्टी में सहभागी हुए थे। इसके साथ साथ मुफ्ती मोहम्मद उजैफा कासमी ने रमजान व इफ्तार के महत्व को समझाया। 

टोरेंट पाॅवर कंपनी के सुधीर देशमुख, जीवन क्लर्क, स्नेहल देसाई जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदियानी सहित अनेक अधिकारियों ने अतिथियों को गुलाब पुष्प देकर स्वागत किया। रोजादारों ने कंपनी‌ की इस व्यवस्था कि सराहना की और कहा की ऐसे आयोजनों से शांति, सद्भाव में वृद्धि होती है और शहर में अमन शांति बनी रहती है। वही पर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदियानी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि कंपनी द्वारा प्रत्येक वर्ष रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है जो पिछले 16 वर्षों से निरंतर जारी है। इसका उद्देश्य सिर्फ समाज में सद्भाव व अमन शांति का माहौल बनाना है वही पर उन्होंने तमाम मुस्लिम बंधुओं की रमजान व ईद की भी बधाई दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट