
जिजाऊ विकास पार्टी के उम्मीदवार होगें निलेश भगवान सांबरे
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 09, 2024
- 309 views
ढाई लाख वोट से जीत का किया दावा
भिवंडी।। भिवंडी लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने का आसार दिखाई देने लगा है। इस सीट से जिजाऊ शैक्षणिक व सामाजिक संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष निलेश भगवान सांबरे ने अपनी जिजाऊ विकास पाटी बनाकर भिवंडी लोकसभा सीट पर स्वयं उम्मीदवारी करने की आज घोषणा कर दी है। यही नहीं पालघर, कल्याण, ठाणे, रत्नागिरी सहित कुल पांच लोकसभा क्षेत्रों में भी अपने पार्टी के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेगें। भिवंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में निलेश सांबरे की अधिक पकड़ होने के कारण आगामी 20 मई को होने वाले चुनाव अब त्रिकोणीय बन चुका है। भाजपा महायुति ने सांसद व केन्द्रीय मंत्री कपिल पाटिल को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। वही पर राकांपा कांग्रेस और शिवसेना की इंडिया गठबंधन ने सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा को टिकट दिया है।
जिजाऊ शैक्षणिक व सामाजिक संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष निलेश सांबरे ने आज कहा कि भिवंडी लोकसभा सीट पर जिजाऊ विकास पार्टी लगभग ढाई लाख वोटों से जीत दर्ज करेंगी। भिवंडी के मतदाताओं के लिए उन्होंने अनेक सामाजिक कार्य किये है।शैक्षणिक,स्वास्थ्य,शिक्षा पर विशेष सहयोग किया है। गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देकर उनको नौकरियां दिलवाई है। उनकी सामाजिक संस्था को वर्ष 2017 से आज तक दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हुए है। निलेश सांबरे ने कहा कि उन्होंने 28 जनवरी 2024 को शाहपुर के वासिंद में हुई जनसभा में भिवंडी लोकसभा सीट पर अपक्ष चुनाव लड़ने के लिए ऐलान किया था। कई बड़ी पार्टियां ने जिजाऊ संस्था के कार्यों और आम व्यक्ति के कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले व्यक्ति सांबरे को अनदेखा किया है। 12 महीने 24 घंटे मोबाइल आॅन रखकर समाज के तमाम वर्गो के लिए काम किया हूं। बाबा साहेब के संविधान को मानने वाला व्यक्ति हूं। कांग्रेस पार्टी के बहुत सारे लोग मेरे साथ खड़े है और समर्थन कर रहे है। भिवंडी लोकसभा निर्वाचन सीट की जनता पर पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में जिजाऊ विकास पार्टी के प्रत्याशी निलेश सांबरे को भारी वोटों से जीत दर्ज करवाऐगी और टोरेंट पॉवर के मुद्दे पर उन्होंने कहा की इसकी लड़ाई जरूर लड़ी जायेगी। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि मैं किसी को हराने नहीं आया है बल्कि इस चुनावी रण में जीत दर्ज करने के लिए आया हूँ।
रिपोर्टर