तड़ीपार आरोपी किया गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी शहर के निज़ामपुरा पुलिस ने एक तड़ीपार आरोपी को म्हाडा कालोनी परिसर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी दानिश जुम्मन उर्फ साजिद पठान के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे। जिसके कारण पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के आदेशानुसार 8 अप्रेल 2024 को ठाणे, पालघर, मुंबई व उप नगर, नवीं मुंबई तथा रायगढ़ जिले से 2 वर्ष के लिए हद्दपार कर दिया था। किन्तु वह बिना पुलिस की अनुमति के ही अपने म्हाडा कालोनी स्थित मकान में रह रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सिपाही सतीश एकनाथ सोनवणे की शिकायत पर मुंबई पुलिस कायदा कलम 142  के तहत केस दर्ज किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट