सस्ता ऑयल दिलाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

भिवंडी।। शहर के अशोक नगर में ठग बाजों की गैंग ने विदेश से सस्ता आॅयल दिलाने के नाम पर ठाणे के एक व्यापारी से एक करोड़ रूपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इन ठगबाजों का शिकार व्यापारी ने इसकी शिकायत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में आनंद देशाई निवासी कंबोडिया, मनमोहन नायडू निवासी हैदराबाद, वर्धा राठौड़, विकास, राज मेहता सहित अन्य लोगों पर आईपीसी की धारा 406,420,34 के तहत केस दर्ज कर किया है। पुलिस के मुताबिक ठाणे के रहने वाले संदिप संगमलाल गुप्ता जो आॅयल के व्यापारी है। इनको विदेश से सस्ते दर में आॅयल दिलाने के लिए नाम पर आनंद देशाई निवासी कंबोडिया, मनमोहन नायडू निवासी हैदराबाद, वर्धा राठौड़, विकास, राज मेहता ने पहले विश्वास स्थापित किया और कल्याण रोड़ स्थित अशोक नगर में कार्यालय बताकर राज मेहता ने एजेन्ट के मार्फत कंबोडिया पैसा भेजने के नाम पर रूपये ले लिया। किन्तु कंटेनर के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नही दी और पैसा लेकर फरार हो गया।‌ पुलिस ने संदीप गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष तपासे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट