
भिवंडी ग्रामीण कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का करेगें प्रचार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 25, 2024
- 350 views
भिवंडी।। भिवंडी ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मतभेद भुलाकर कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा का प्रचार करने के एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की और सर्व सहमति से महाविकास आघाडी के प्रत्याशी का समर्थन करने और राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए शपथ ली। ठाणे जिला ग्रामीण सचिव पंकज गायकवाड़ ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की राहुल गांधी ने भाजपा की तानाशाही सरकार से लड़ने के लिए पूरे देश में तमाम दलों को इकठ्ठा कर इंडिया गठबंधन बनाया है। उनके सपनो को पूरा करना प्रत्येक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। इसके लिए हम सब महाविकास आघाडी के प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे के समर्थन करने के लिए कटिबंध है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के ठाणे जिला ग्रामीण सचिव पंकज गायकवाड़, प्रभारी भिवंडी ग्रामीण विधानसभा डाॅ. प्रकाश भांगरथ, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष संदेश वखारे, युवक कांग्रेस भिवंडी शहर अध्यक्ष कल्पेश पाटिल, किसान आघाडी जिला ग्रामीण अध्यक्ष फिरोज शेख, भिवंडी कांग्रेस अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष मुफफसिल पटेल, कार्याध्यक्ष भिवंडी ग्रामीण मेराज पटेल, ठाणे ग्रामीण कांग्रेस सचिव मनोज ठाकुर, दुर्गेश नाईक, प्रशांत गायकवाड़, श्रीकृष्णा भोईर, नितिन चंदे, शाईद अंसारी, महेन्द्र पाटिल और सदानंद शेलके आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर