भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जब्त

भिवंडी। शहर के प्रत्येक क्षेत्रों में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा की बिक्री बड़े पैमाने पर की जाती रही है। ठाणे के एफडीए विभाग सहित स्थानीय पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। इसके बावजूद शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गुटखा की बिक्री शुरू है। इसी क्रम में नारपोली पुलिस ने रतन टॉकीज के पास एक इमारत में छापामार 87,120 रूपये कीमत के प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है। वही पर अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा बिक्री कर रहे अजय अयोध्या प्रसाद गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित गुटखा,पान मसाला की अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। जिसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बांदा, उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह धामणकर नाका के नजदीक एक रहिवासी इमारत में प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला की बिक्री का व्यवसाय कर रहा था। जिसकी जानकारी मिले पर गिरफ्तार कर किया गया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय कोली कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट