
भिवंडी के चौक सभा में चित्रा वाघ ने सुषमा अंधारे व संजय राउत की आलोचना
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 15, 2024
- 422 views
भिवंडी। भिवंडी पूर्व विधानसभा के भाजपा प्रचार प्रसार प्रमुख संतोष शेट्टी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न नुक्कड़ो पर महायुति भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय पंचायती राज्य राज मंत्री कपिल पाटिल के लिए प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। इन नुक्कड़ सभाओं में नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ की प्रमुख उपस्थिति में शहर के चार नुक्कड़ों पर सभाएं आयोजित की गई थी। इन सभाओं में भारी संख्या स्थानीय महिलाएं व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान चित्रा वाघ ने कहा कि भिवंडी लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी कपिल पाटिल को नागरिकों को भारी समर्थन मिल रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह भी दिखाई पड़ रही है।ॐ। संतोष शेट्टी के साथ हुई चार नुक्कड़ सभाओ में कपिल पाटिल के पक्ष में माहौल होने का प्रमाण मिला है। मोदी की सभी योजनाऐ शहर में लागू है। सुषमा अंधारे का नाम लिए बिना कहा कि राज ठाकरे का योगदान बहुत बड़ा है। ठाकरे के खिलाफ बोलने वालों को ध्यान नही देना चाहिए। यह चुनाव देश के स्वाभिमान के लिए महत्वपूर्ण है यह दर्शाता है कि लोग मोदी के नेतृत्व में विश्वास करके उनके पीछे है। वही पर संजय राउत के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा की संजय राउत के बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। संतोष शेट्टी ने इन सभाओं के माध्यम से लोगों को भाजपा प्रत्याशी कपिल पाटिल के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इस मौके पर संतोष शेट्टी, शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने,भाजपा महिला अध्यक्ष सुनीता टावरे,राजेश शेट्टी,हसमुख पटेल, सुंगधा टावरे,ममता परमानी,सुनिता यादव सहित भारी संख्या में भाजपा महायुति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर