आजमगढ़ में राष्ट्रीय हिंदू महासभा संगठन ने प्रत्याशी दिनेश लाल यादव (निरहुवा) को दिया समर्थन

आजमगढ ।। राष्ट्रीय हिन्दू महासभा (भारत) द्वारा भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश लाल यादव (निरहुवा ) जी को आजमगढ संगठन की तरफ से समर्थन दिया गया । संगठन पूरी निष्ठा के साथ जनपद में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी जी जान से जुटा हुआ है और मोदी जी के 400 पार के सपने को मूर्त रूप देने के लिए अथक प्रयास में जुटा है।  इस कार्यक्रम में उपस्थित  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज कुमार पाठक जी,  वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम प्रकाश शाही जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र जैसवाल जी,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्वांचल श्री लक्ष्मीकांत पाण्डेय जी,  प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुरेश प्रजापति जी, प्रदेश सचिव जी श्री पंकज पाण्डेय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंकुर सिंह,  पूर्वाचल उपाध्यक्ष श्री सर्वेश यादव जी,  पूर्वाचल मंत्री श्री अजय श्रीवास्तव जी,  जिला अध्यक्ष श्री वरुण पाण्डेय जी और जिला मंत्री श्री शिवमं दूबे जी आदि लोगों उपस्थित थे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट