
वाराला देवी तालाब को मिली नई सांसें
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 12, 2024
- 254 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका और BNN कॉलेज के संयुक्त प्रयासों से वाराला देवी तालाब की सफाई का अभियान सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान ग्रीन क्लब, एनएसएस और एनसीसी के छात्रों द्वारा संचालित किया गया था। पालिका प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य के मार्गदर्शन में इस अभियान का आयोजन किया गया। उन्होंने वारालादेवी तालाब को शहर का एक महत्वपूर्ण जल स्रोत बताते हुए इसे स्वच्छ बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने तालाब में मूर्ति विसर्जन और निर्माल्य फेंकने जैसी समस्याओं पर भी नियंत्रण की बात कही।
इस अभियान के दौरान, बीएनएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अशोक वाघ और अन्य प्राध्यापकों ने छात्रों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी केतन पाटिल ने तालाब को स्थायी रूप से स्वच्छ रखने के लिए योजनाओं की जानकारी दी।
पालिका आयुक्त वैद्य ने बताया कि वारालादेवी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। यदि निधि स्वीकृत होती है, तो यह तालाब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और शहर का एक प्रमुख आकर्षण बन जाएगा। इस अभियान में पर्यावरण विभाग प्रमुख अनिल अव्हाड, संजय केणे, गणेश श्रीमल और शशिकांत पतंगे सहित कई अधिकारियों ने सहयोग दिया। छात्रों के उत्साही योगदान ने इस पहल को सफल बनाते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश समाज तक पहुंचाया। इस प्रकार की जानकारी भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रिपोर्टर