धामणकर नाका से बी.एन.एन.कॉलेज तक सीमेंट काॅक्रीटीकरण सड़क निर्माण का शुभारंभ

वर्षों से लटका था निर्माण कार्य --- संतोष शेट्टी


भिवंडी। भिवंडी शहर में वर्षों से लंबित पड़े एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को आखिरकार गति मिल गई है। धामणकर नाका से बी.एन.एन. महाविद्यालय तक के 500 मीटर रखडले हुए रस्ते के काँक्रीटीकरण कार्य का शुभारंभ पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी के हाथों नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आर.पी.आई.) के शहराध्यक्ष महेंद्र गायकवाड, भाजपा के सरचिटणीस विशाल पाठारे, पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव विद्यालय के मुख्याध्यापक सुधीर घागस, चैतन्य क्लासेस के बलराम सर और मनफूल चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि यह सड़क धामणकर नाका से होते हुए कामतघर ताडाली तक जाती है। तीन वर्ष पूर्व इस पूरी सड़क के काँक्रीटीकरण की मंजूरी दी गई थी, जिसमें बी.एन.एन. कॉलेज से वऱ्हाल देवी चौक और कामतघर ताडाली तक दो चरणों में कार्य पूरा हो चुका था। लेकिन बी.एन.एन. कॉलेज से धामणकर नाका तक का अंतिम 500 मीटर का हिस्सा दो सालों से अटका हुआ था, जिससे विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय जनता की शिकायतों और विद्यार्थियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने भिवंडी महानगरपालिका और सार्वजनिक बांधकाम विभाग से लगातार पत्राचार किया। जब संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो उन्होंने विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे को इस विषय पर पत्र लिखकर विधान परिषद में मुद्दा उठाने की मांग की। इसके बाद प्रशासन का ध्यान इस ओर गया और अब जाकर कार्य शुरू हो पाया है। इस मौके पर पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने कहा, “इस मार्ग से हजारों विद्यार्थी रोज आवाजाही करते हैं। इतनी महत्वपूर्ण सड़क की बदहाली देख कर पीड़ा होती थी। हमने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन केवल टालमटोल किया गया। अब जाकर उम्मीद है कि यह रास्ता जल्द पूर्ण होगा और लोगों को राहत मिलेगी।”कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी संस्थाओं की ओर से मुफ्त शिक्षा प्रदान करने वाले प्रयासों की भी सराहना की गई। Manorathsiddhi Seva Foundation द्वारा गरीब और ज़रूरतमंद छात्रों के लिए की जा रही सेवा की विशेष प्रशंसा की गई। यह सड़क निर्माण कार्य शहर के शैक्षणिक और आवागमन दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसके पूर्ण होते ही हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट