प्लास्टिक गोदाम पर मनपा प्रशासन ने मारा छापा ६ टन प्लास्टिक जब्त

भिवंडी । बढते प्रदूषण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र में प्लास्टिक का उत्पादन, उपयोग , विक्री, जमा करना, तथा थर्माकोल आदि के उपयोग पर राज्य सरकार ने पूर्व १५ मार्च २०१८ को पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।सरकार द्वारा लिए गए निर्णयानुसार प्लास्टिक से बनी हुई जो  वस्तू पिघलती (नष्ट) नहीं है इसलिए ऐसी वस्तू के उपयोग के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसी क्रम में भिवंडी शहर के कल्याण रोड स्थित शफी कंपाउंड में दो गोदाम में प्लास्टिक थैली ,ग्लास तथा अन्य प्लास्टिक वस्तू जमा रखने की जानकारी सहायक आयुक्त दिलीप खाने को प्राप्त हुई थी। जिसके अनुसार मनपा आयुक्त मनोहर हिरे के आदेशानुसार गुरुवार को दोपहर के समय छापा मारकर ६ लाख रुपये कीमत की छ  टन प्लास्टिक वस्तू जब्त कर लिया है।उक्त जब्त किया गया प्लास्टिक  भंडार गृह में जमा किया गया है। इसी दरम्यान जमा रखने वाले  प्लास्टिक अवैध इमारत के गाले में जमा रखने की जानकारी प्राप्त होने के बाद प्रभाग समिति क्र.२ चे सहायक आयुक्त सुनिल भोईर ने अतिक्रमण विभाग की सहायता से इमारत पर निष्कासन की कार्रवाई की है।      

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट