भिवंडी लोक सभा क्षेत्र में उत्तर भारतीय समाज की पहली पसंद कांग्रेस पार्टी - नारायण तिवारी ।

भिवंडी । सवाददाता । भिवंडी लोक सभा २३ क्षेत्र में उत्तर भारतीय समाज के लाखों मतदाता है। इस  लोक सभा में निर्णायक भूमिका के रुप में उत्तर भारतीय समाज को माना जाता हैं। ग्राम पंचायत से नगर पालिका व विधान सभा के साथ  लोक सभा चुनावों में उत्तर भारतीय समाज बढ़ चढ़कर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। वही पर उत्तर भारतीय समाज की अनेक समस्याएं है। जिनका निराकरण करना नितांत आवश्यक है। जो सबसे बड़ी  समस्या है। भिवंडी शहर कांग्रेस पार्टी के उत्तर भारतीय फंट्र अध्यक्ष नारायण तिवारी ने कहा कि इस लोक सभा क्षेत्र में उत्तर भारतीय समाज को रीढ़ की हड्डी माना जाता है। महाराष्ट्र व उत्तर भारत का संबंध बहुत पुराना है।  भगवान राम चंद्र जी महाराष्ट्र में आने वाले पहले उत्तर भारतीय थे। शहर को आगे बढ़ने के लिए समाज के लोगों ने बड़ी मेहनत की है। इस समाज ने भिवंडी ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। और आज भी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे है। उत्तर भारतीय समाज को स्नेह व सम्मान की आवश्यकता है। जिसके सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। उत्तर भारतीय समाज के लोगों के लिए प्रशासनिक मदद के साथ स्वास्थ्य समस्याओं में कांग्रेस पार्टी के उत्तर भारतीय फंट्र के पदाधिकारी सदा आगे रहे है और रहते हैं। इनके रोजगार में आने वाले प्रत्येक समस्याओं को निराकरण करने के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव आगे रही है। इस कारण से भिवंडी लोक सभा क्षेत्र में इस बार उत्तर भारतीय समाज ने कांग्रेस पार्टी को अपनी ‌पहली पसंद बनाया हैं। वही उत्तर भारतीय समाज के लोगों द्वारा भारी संख्या में‌ अन्य पार्टियां छोड़कर कांग्रेस के उत्तर भारतीय फंट्र में शामिल हो रहे हैं।‌ तथा काई अन्य वरिष्ठ उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने संपर्क बनाकर रखा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट