
चोर समझ कर किया हमला मजदूर की मृत्यु , तीन लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 17, 2019
- 871 views
भिवंडी ।। मध्य रात्रि में काम पर से लौटे मजदूर को इमारत के सोसाइटी परिसर में पहुंचाने पर नागरिकों द्वारा पकड़ कर मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी। इस प्रकार की घटना अजंता कंपाउड में घटित हुई है। भोईवाडा पुलिस ने सोसाइटी में रहने वाले भरतभाई शंकरदास पटेल (५०), संदीप रमणलाल शाह (३८) शंकरदास पटेल ( 50), व जतीन देवानंद हरिया (38) पर गुनाह दाखल किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जोखाई प्रसाद रामचरित्र मोर्या (28) भिवंडी के आलम सेठ के यहाँ सोफा सेट कपड़ा सप्लाई का काम करता था, 11 जून को मध्य रात्रि में अपने इमारत के सोसाइटी में प्रवेश किया। सोसाइटी के रहने वाले नागरिकों द्वारा चोर समझ कर लात घूसा व लकड़ी डंडे से हमला कर दिया। हमले में मृतक मोर्या के सर पर चोट लगने से वही पर बेशुद्ध होकर गिर गया। इस घटना के जानकारी मिलते हुए भोईवाडा पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुँची। बेशुद्ध पड़े मोर्या को प्रथम उपचार हेतु स्वर्गीय इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। किन्तु गंभीर रूप से जख्मी मोर्या की बहन संगीता ने इलाज के लिए मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर इलाज के दौरान मोर्या की मृत्यु हो गयी। इस प्रकरण में भोईवाडा पुलिस ने माऊली सोसाइटी में रहने वाले भरतभाई पटेल, संदीप शाह ,जतीन हरिया के ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में हाजिर किया। न्यायालय ने चार दिन के लिए तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना की जांच एपीआय टी. जी.जोशी कर रहे हैं।
रिपोर्टर