नगरसेवक मनोज म्हात्रे हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी ।। कांग्रेस पार्टी के नगरसेवक मनोज म्हात्रे के हत्या प्रकरण में दो साल बाद मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश जिला सुल्तानपुर से ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी नुसार वर्ष २०१७ में कांग्रेस पार्टी के नगरसेवक मनोज म्हात्रे की हत्या उनके निवास स्थान के कंपाउड में बंदूक तथा तलवार से हमला कर कर दी गयी थी। इस हत्या की घटना नारपोली पुलिस ने दर्ज कर १९ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था वही पर आठ आरोपी फरार होने में कामयाब हुए थे। ठाणे क्राइम बांच युनिट को सुचना प्राप्त हुई थी कि इस हत्या का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर गांव में आया है। महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गयी । उत्तर प्रदेश पहुंच कर उत्तर प्रदेश पुलिस के मदत से सुलतान गांव जाकर मुख्य आरोपी उदयभान रामावत सिंह सिर्फ गुडडू सिंह (४७) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इस हत्याकांड में १९ आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वही पर अभी भी आठ आरोपी फरार है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट